फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The clouds rained so much that crops were destroyed and animals were starved for fodder

Mathura News: बदरा ऐसे बरसे, फसलें हुईं तबाह, पशु चारे को तरसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The clouds rained so much that crops were destroyed and animals were starved for fodder
बठेन कला में घरों तक पहुंचा पानी।
मथुरा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसलों पर संकट मंडरा रहा है। खेतों में तीन-चार फीट तक पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। यहां तक कि पशुओं के लिए चारे का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सीएम योगी से समाधान की मांग की है। इधर, नौहझील में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई घरों तक पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन


छाता के बठेन खुर्द के ग्रामीणों ने जलमग्न खेतों में खड़े होकर एक वीडियो सोशल मीडियो पर पोस्ट किया है। वीडियो में ग्रामीणों के घुटनों तक पानी नजर आ रहा है। यहां तक कि जलभराव होने से खेतों की फसलें भी नजर नहीं आ रही हैं। ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर कहा है कि जलभराव होने से फसलें नष्ट हो गई हैं। पशुओं को चारा तक नसीब नहीं हो रहा है। गांव के लोग पशुओं को बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने वीडियो में सीएम योगी से इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया है किया है। हाल ये है कि कई गांव में तो घरों तक पानी पहुंच गया है। गोवर्धन, छाता, सौंख समेत कई क्षेत्रों में यही हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन के इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी जलभराव की स्थिति को तो देखने आते हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर ही चले जाते हैं। इधर, यमुना का जलस्तर बढ़ने से नौहझील क्षेत्र में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने कई क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए टीमें लगाई हैं, इसके बाद भी समाधान शून्य नजर आ रहा है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को भी जोरदार बारिश के आसार जताए हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed