{"_id":"6a304a24071eaeea6b0cf0d4","slug":"festival-of-lights-birthplace-on-new-moon-day-of-adhik-maas-mathura-news-c-369-1-mt11002-148051-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अधिक मास की अमावस्या पर जन्मस्थान में भव्य दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अधिक मास की अमावस्या पर जन्मस्थान में भव्य दीपोत्सव
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित केशव देव मंदिर में दीपदान करती युवती।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पुरुषोत्तम मास की अमावस्या के अवसर पर सोमवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। दीपों की जगमगाहट, पुष्प सज्जा और विद्युत रोशनी से संपूर्ण जन्मस्थान परिसर दिव्यता से आलोकित हो उठा।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि अधिक मास में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत अधिक ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में आकर्षक पुष्प बंगला सजाया गया तथा विशेष विद्युत सज्जा के बीच दीपों से अलौकिक छटा बिखेरी गई। संध्या 7 बजे संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी एवं मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा ने श्री केशव देव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद झांझ, मंजीरे और मृदंग की मंगल ध्वनियों तथा संकीर्तन के बीच श्री गिरिराज जी, श्री योगमाया जी, श्री गर्भगृह मंदिर एवं श्री भागवत भवन स्थित मंदिरों में भी दीप जलाकर किए गए।
दीपोत्सव के दौरान श्री केशव देव जी और श्री गिरिराज जी मंदिर प्रांगण में सजाए गए सैकड़ों दीपों को जलाया किया गया। इससे पूरा परिसर दीपमालाओं से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर धर्म लाभ प्राप्त किया और भगवान के दिव्य दर्शन किए। अधिक मास के समापन पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी, अधिकारी, मंदिर पूजाचार्य, श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के सेवाभावी भक्त तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्थानीय भक्तों के सहयोग से संपन्न हुए दीपोत्सव ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति के प्रकाश से आलोकित कर दिया।