फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   festival in vrindavan's temples

फूल बंगले में विराजे ठाकुरजी, भक्त निहाल

Tue, 10 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
festival in vrindavan's temples
मंदिरों में फूल बंगला सजे
अक्षय तृतीया के बाद वृंदावन के मंदिरों में फूल बंगले सजने प्रारंभ हो गए हैं। रथयात्रा महोत्सव तक फूल बंगला सजाने का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन


नगर के ठाकुर बांकेबिहारी, राधावल्लभ, राधारमण, श्याम सुंदर, टटिया स्थान, सनेह बिहारी, कुंजबिहारी मंदिर आदि मंदिरों में फूल बंगले सजाए गए।

राधावल्लभ मंदिर के सेवायत विष्णुवल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन के मंदिरों में सजाए जाने वाले फूल बंगलों में एक अनूठी और नायाब कारीगरी देखने को मिलती है। 

सेवाकुंज स्थित कृष्ण-बलराम आश्रम में मंगलवार को ठाकुरजी ने भव्य फूल बंगले में विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए। विदेशी भक्त भी ठाकुरजी की मनोहारी छवि का आनंद लेने पहुंचे। मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


विदेशी बालाओं ने बनाया फूल बंगला
वृंदावन। कृष्ण-बलराम मंदिर में आए विदेशी भक्त अपने आराध्य को शीतलता प्रदान करने के लिए स्वयं ही फूल बंगलों का निर्माण करने में लगे हैं। यूक्रेन निवासी विशाखा, द्रोपती और कजाकिस्तान निवासी वृंदावनदासी कई वर्षों से वृंदावन के कृष्ण-बालराम आश्रम में रहकर भगवान कृष्ण की भक्ति कर रही हैं। अक्षय तृतीया पर्व से मंदिरों में फूल बंगले बनाए जाने का जो क्रम शुरू हुआ तो विदेशी बालाओं ने तुलसी के लिए फूल बंगले का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed