फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   female tenant turned witness and denied allegations, saying women not behaved indecently

Mathura News: गवाह बनी किराएदार महिला मुकरीं, बोलीं- महिलाओं ने नहीं की थी अभद्रता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
female tenant turned witness and denied allegations, saying women not behaved indecently
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के घर जाकर अभद्रता करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में नया मोड़ आया है। एक तरफ किराएदार महिला ने सेवायत परिवारों की महिलाओं को लेकर बयान दिया है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की थी। वहीं सेवायत सदस्य का कहना है कि उन्होंने किराएदार महिला के बताने के बाद ही शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के मकान में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली संचालिका चेतना ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया है कि गोस्वामी समाज की महिलाएं उनकी दुकान पर आई थीं, लेकिन वहां न तो कोई गाली-गलौज हुई और न ही जान से मारने की धमकी दी गई। चेतना के अनुसार कि महिलाओं ने केवल इतना पूछा था कि चाचाजी कहां हैं। जब मैंने बताया कि वे जयपुर गए हैं, तो उन्होंने शालीनता से कहा कि उनके आने पर हमें सूचित कर देना। उन्होंने कहा कि दिनेश गोस्वामी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह किराएदार हैं।
विज्ञापन

वहीं सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी का कहना है कि किराएदार चेतना ने ही उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। महिलाओं के अभद्रता करने की बात उनको फोन पर बताई थी, जिसकी रिकॉर्डिंग उन पर उपलब्ध है। उन्हें लगता है कि उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है, जिस कारण से वह ऐसा बोली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed