{"_id":"6a7a265bcf1f0ff769022619","slug":"female-students-tiranga-rally-to-send-rakhis-to-border-mathura-news-c-369-1-mt11009-150804-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सरहद पर राखी भेजने के लिए छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सरहद पर राखी भेजने के लिए छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
मथुरा। देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के सम्मान में साध्वी ऋतंभरा की ओर से 25 वर्षों से संचालित सरहद पर राखी भेजो अभियान का वार्षिक कार्यक्रम रविवार को देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। भूतेश्वर महादेव मंदिर से तिरंगा रैली निकाली गई। भाजपा जिला महामंत्री आकाश चौधरी ने ध्वजारोहण कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और सिर पर केसरिया पट्टी बांधे छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ीं। भूतेश्वर से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गोवर्धन चौराहे तक पहुंची।
इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा। अभियान के तहत देशभर से एकत्र की गई राखियां सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजी जाएंगी। कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा संस्थान के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।