{"_id":"669bd13ffc8239c8110ccd11","slug":"female-devotee-created-ruckus-by-accusing-constable-of-molestation-in-mathura-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला: सिपाही पर भड़क गई महिला श्रद्धालु, कह दी छेड़खानी की बात; बखेड़ा होने पर बताई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला: सिपाही पर भड़क गई महिला श्रद्धालु, कह दी छेड़खानी की बात; बखेड़ा होने पर बताई सच्चाई
Sat, 20 Jul 2024 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:35 PM IST
सार
मथुरा में मुड़िया मेला में महिला श्रद्धालु सिपाही पर भड़क गई। उसने सिपाही द्वारा छेड़खानी की बात कह दी। इससे काफी बखेड़ा हो गया। बात में सिर्फ झगड़े की बात कही।
विज्ञापन
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर के बाहर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर शनिवार सुबह एक महिला श्रद्धालु ने सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। हालांकि जब बात ज्यादा बड़ी तो महिला ने लिखित रूप से कहा कि उसके साथ छेड़खानी नहीं हुई। बल्कि सिपाही से सिर्फ बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि दक्षिण भारत की महिलाओं की एक टोली जंक्शन के प्रवेश द्वार-2 पर पहुंची थी। मुड़िया मेले के चलते बाहरी जिलों से पुलिस टीम बुलाई गई है। इन्हें अलग अलग जगह पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के एक जवान ने महिला को एक स्थान पर खड़े होने के बजाए चलते रहने को कह दिया। इसी बात पर उनके बीच बहस बाजी हो गई। बाद में महिला ने लिखित में दिया कि सिपाही ने कोई छेड़खानी नहीं की। इसके बाद महिला अपने गंतव्य को चली गई।
विज्ञापन