{"_id":"6474f556b04ea48280065c64","slug":"fastag-became-a-hurdle-in-the-bus-going-to-ayodhya-mathura-news-c-29-1-mtr1002-81509-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अयोध्या जाने वाली बस में रोड़ा बना फास्टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अयोध्या जाने वाली बस में रोड़ा बना फास्टैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कान्हा की नगरी से श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने के लिए परिवहन निगम की अधूरी तैयारी के कारण बस सोमवार को संचालित नहीं हो पाई। फास्टैग के अभाव में बस का संचालन अयोध्या के लिए नहीं हो सका।
परिवहन निगम रेलवे की तर्ज पर कान्हा की नगरी को अन्य तीर्थ स्थलों से जोड़ने की तैयारी में लगा है। इसके लिए श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए दो नई बसें मथुरा डिपो को रविवार को मिल गईं। सोमवार शाम छह बजे पहली बस वृंदावन से रवाना होनी थी, जबकि दूसरी बस रात आठ बजे मथुरा से अयोध्या के लिए चलती, लेकिन निगम की आधी अधूरी तैयारियों के चलते यह संभव नहीं हो सका।
आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से बस तो आ गई, लेकिन फास्टैग नहीं आ सका। इसके कारण सोमवार को दोनों बसों का संचालन नहीं हो सका। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि फास्टैग न होने के कारण बसों को अयोध्या के लिए नहीं भेजा। मंगलवार को आगरा से फास्टैग आ जाएंगे। उन्हें बस पर लगाने के बाद पहली गाड़ी वृंदावन से तथा दूसरी मथुरा से अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी।