फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers will march on expressway

आज एक्सप्रेसवे पर किसानों का शांतिमार्च

Tue, 24 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
farmers will march on expressway
सर्वदलीय संघर्ष समिति और अधिकारियों के बीच वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। आंदोलनकारी अपनी मांगें माने जाने तक किसी बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। धरने में किसानों ने ऐलान किया कि वह 25 मार्च को एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च जरूर निकालेंगे।
विज्ञापन


सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने के नौवें दिन किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सभी मांगों पर चर्चा हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। वार्ता विफल रही। धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ खेलना बंद कर किसानों की समस्याओं का समाधान करे। निश्चित रूप से 25 मार्च को एक्सप्रेसवे पर चढ़ाई होगी, चाहे उसके परिणाम सकारात्मक हों या फिर नकारात्मक। उन्होंने कहा कि किसानों से पुलिस 100 मीटर दूर रहे वरना किसी भी अनहोनी के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों की 11 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होंगी, किसान धरने से हटने वाला नहीं है।
विज्ञापन


वार्ता में एडीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसपी देहात अजय कुमार, एसडीएम मांट विश्व भूषण मिश्रा, सीओ मांट राजेश कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे। दो घंटे तक चली वार्ता में बाजना इंटर कालेज में हो रहे भ्रष्टाचार और पुलिस भर्ती में ‘खेल’ का मुद्दा भी उठा। इस मौके पर चौ. भगवती प्रसाद, सुभाष चौधरी, गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ, नेपाल सिंह, रामवीर सिंह, पप्पू नौहवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed