{"_id":"67bf5ea6d2f8c8d11a07fcc6","slug":"farmers-went-to-almora-for-training-on-advanced-cultivation-of-coarse-grains-mathura-news-c-369-1-mt11008-125791-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोटे अनाज की उन्नत खेती के प्रशिक्षण के लिए किसान गए अल्मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोटे अनाज की उन्नत खेती के प्रशिक्षण के लिए किसान गए अल्मोड़ा
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विभाग ने 30 किसानों को दो दिवसीय मोटे अनाज की उन्नत खेती के प्रशिक्षण के लिए अल्मोड़ा भेजा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में श्रीअन्न (मिलेट्स) फसलों पर प्रशिक्षण होगा। कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मोटे अनाज फसलों की उन्नत तकनीक बताई जाएगी। किसानों को उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत विधियां, मूल्यवर्धन, फसल सुरक्षा तथा कटाई उपरांत प्रसंस्करण के बारे में जानकारी मिलेगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पुरानी कृषि पद्धति को अपनाने एवं पारंपरिक धान, गेहूं के खेती में बदलाव के उद्देश्य से आत्मा द्वारा मोटे अनाज की खेती को लेकर किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। मोटे अनाज के लिए चर्चित उत्तराखंड के अल्मोड़ा में किसानों को भेज कर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस मौके पर मुकेश मित्तल, सुशील गौतम, पूरन चंद्र शर्मा, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।