फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers surrounded the Collectorate

किसानों ने घेरी कलक्टेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the Collectorate
मथुरा। बिजली और सिंचाई के पानी की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तीन दिन मेें अमल नहीं किया गया तो वह २२ अप्रैल को यमुना एक्सप्रेसवे जाम कर देंगे। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों से किसानों को बिजली और सिंचाई के पानी जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। इस संबंध में वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें भरकर किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम नवनीत सिंह चहल की गैर मौजूदगी मेें एसडीएम श्वेता सिंह को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबाबता के जिला अध्यक्ष मथुरा राजकुमार तोमर ने बताया कि यदि प्रशासन ने तीन दिन के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी तो वह गढ़सौली के निकट एक्सप्रेसवे पर जाम लगाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लेखराज पहलवान, लालसिंह तोमर, अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, अंशू नौहवार, चंद्रपाल सिकरवार, सोनवीर प्रधान,शिवकुमार तोमर, ओमप्रकाश, अजय, सरपंच, मुकेश, थोलू पहलवान, मुकेश रावत, बिल्ला सिंह नेताजी लाल सिंह तोमर,संदीप संतलाल छोंकर, राजाराम, जितेंद्र तोमर, खुशी पहलवान, हरपाल सिंह, रामेश्वर चौधरी अर्जुन सिंह, कौशल सिकरवार, अजय सिकरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रमुख मांगे
- बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों के उत्पीड़न पर रोक।
- खुले में घूम रहे पशुओं की व्यवस्था हो।
- सिंचाई की खातिर कम से कम १८ घंटे बिजली।
- किसान सम्मान निधि के नाम पर अवैध वसूली पर रोक।
- तालाबों मेें पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed