फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers started protest again in mathura

अनशन पर सांसद के गांव रावल के किसान

Thu, 24 Sep 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 24 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
farmers started protest again in mathura
सांसद हेमा मालिनी द्वारा गोद लिए गए राधारानी के गांव रावल के किसानों ने 40 साल पुराने पट्टों के निरस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। राधारानी मंदिर के निकट किसान कीटनाशक दवाओं को लेकर अनशन पर बैठ गए। हालांकि बाद में उनको समझाकर कीटनाशक दवा फिंकवा दी गई।
विज्ञापन


गोकुल बैराज प्रभावित क्षेत्र में 11 गांव के किसान पिछले 17 साल से मुआवजे के इंतजार में हैं। इसके लिए एक साल के कड़े संघर्ष के बाद चार गांव को मुआवजा मिला है। इसी प्रक्रिया में तहसील महावन के अंतर्गत गांव रावल के 36 किसानों को नोटिस दिए गए हैं। प्रभावित किसानों की जमीन के स्वामित्व पर प्रश्न उठाया गया है। किसानों का कहना है कि जिस जमीन को तहसील प्रशासन के स्तर से अवैध कब्जा बताया जा रहा है, उस पर वह पिछले 40 साल से काबिज हैं। यह जमीन संक्रमणीय क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन


जिसका खसरा नंबर भी किसानों के पास है। इसका लगान भी किसान प्रशासन को चुकता करते आ रहे हैं। अब प्रशासन मुआवजा देने से पहले इसे अवैध करार दे रहा है।

मुआवजे से पहले नोटिस को देख किसान आक्रोशित है। 23 सितंबर को किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। गुरुवार को गांववासियों के साथ किसान रावल में राधारानी मंदिर के निकट अनशन पर बैठ गए। किसान कीटनाशक दवा साथ लेकर बैठे। हालांकि बाद में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद द्वारा किसानों को समझाते हुए इसे फिंकवाया दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति को प्रशासनिक पैरोकारी पर किसानों का विरोध झेलना पड़ा। अनशन पर ठाकुर डम्बर सिंह, भानुप्रताप, अमन ठाकुर, कन्हैया निषाद, कन्हैया तिवारी, अनुज निषाद, केसरीनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार महावन की रिपोर्ट पर संबंधित लोगों को एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी किए गए हैं। किसानों को इस मामले में अपना पक्ष रिकार्ड सहित रखना चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाएगा।
-चंद्रविजय सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट, एसडीएम महावन (मथुरा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed