{"_id":"b12f873cac98289df253d0db9ecb5b21","slug":"farmers-started-protest-again-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल बैराज: फिर धरने पर बैठे लाचार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल बैराज: फिर धरने पर बैठे लाचार किसान
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ माह से जिला प्रशासन के आश्वासन पर मुआवजे का इंतजार कर रहे गोकुल बैराज प्रभावित किसान एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं। सोमवार को दामोदरपुरा में पुन: शुरू हुए धरने पर बैठे किसानों ने जमकर जिला प्रशासन को कोसा। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से किसानों को धरना शुरू करने से पहले ही डराए धमकाए जाने के प्रयास की निंदा की गई।
गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से जुड़े किसानों की 17 साल पुरानी मुआवजे की समस्या का समाधान आज भी नहीं निकल सका है। नौ सौ से अधिक किसान अब भी मुआवजे के इंतजार में बैठे हैं। नौ माह पूर्व हुए आंदोलन में पुलिस की लाठियां खाने के बाद मुकदमा झेल रहे किसानों को प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द मुआवजा दिला देंगे, लेकिन यह आश्वासन सिर्फ बयानों तक ही सीमित रहा। ऐसे में एक बार फिर किसान पंचायत के फैसले के बाद पूर्व धरना स्थल दामोदरपुरा में ही किसानों ने धरना शुरू कर दिया है।
पहले दिन धरनास्थल पर नरैना बाबा ने कहा कि अब मुआवजे के बगैर किसान यहां से नहीं हटेंगे। लक्ष्मणदास बाबा ने कहा कि आवश्यता पड़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर रामकरन, डा. डम्बर सिंह, सोहन लाल, पूरन भगत, देवकी, गौरीशंकर छौंकर, मुकेश, रमेश, भगवान सिंह, नवल सिंह, रमन निषाद, कोमल, सौदान सिंह, लौंगश्री, राधा, लीलावती, कुलवती, कलावती, कुसमा, मीरा यादव, सागो, सुषमा, नीतू, प्रीति आदि मौजूद रहे।