{"_id":"68f1632f6cef36452c001f2b","slug":"farmers-pressure-forced-the-market-to-reopen-in-the-afternoon-mathura-news-c-29-1-mtr1022-468976-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसानों का दबाब..दोपहर में खोलनी पड़ी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसानों का दबाब..दोपहर में खोलनी पड़ी मंडी
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी में फैला पड़ा धान
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा। कृषि उत्पादन मंडी में बृहस्पतिवार को भी हालात में सुधार नहीं हो सका। मंडी की बंदी के बाद भी सैकड़ों किसान धान लेकर पहुंच गए। किसानों की भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद मंडी प्रशासन को गेट खोलने पड़े। अव्यवस्थाओं के बीच धान की बिक्री की गई।
कृषि मंडी में इन दिनों धान खरीद की जा रही है। मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ़ व आसपास के किसान भी मंडी में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। कई दिनों से आवक कई गुना ज्यादा होने के कारण मंडी में धान रखने के लिए जगह ही नहीं बची है। किसानों के ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइनें लगी हुई हैं। इन पर भी माल लदा हुआ है। दूसरी ओर, जिस तेजी से माल की आवक हो रही है, उसके हिसाब से उठान नहीं हो पा रहा है। मजदूरों को दिन-रात काम करना पड़ रहा है। इस कारण अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं।
बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया, लेकिन किसानों का आना नहीं रुक सका। तड़के तक किसानों की गाड़ियों की लाइन लग गईं। हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। आखिरकार दोपहर 12 बजे के बाद मंडी के गेट को खोलकर किसानों की गाड़ियों को अंदर किया गया। इसके बाद धान की खरीद शुरू हो सकी। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि हालात में ज्यादा अंतर नहीं आया है। मथुरा के अलावा आसपास के जिलों से भी किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं। आवक ज्यादा होने के कारण उठान में दिक्कतें आ रही हैं। बृहस्पतिवार को मंडी के गेट खोलकर बिक्री को सुचारू करवाया गया। मंडी समिति के अध्यक्ष चौधरी सूरजपाल का कहना है कि मंडी में आवक ज्यादा होने के कारण अव्यवस्थाएं पैदा हो रही हैं।
विज्ञापन
औने-पौने दाम में खरीद रहे धान
हाथरस के किसान मनोहर सिंह ने बताया कि धान की आवक ज्यादा होने के कारण व्यापारी किसान को उचित दाम नहीं दे रहे हैं। मंडी में धान की गुणवत्ता के हिसाब से दाम हैं। धान के प्रति कुंतल दाम 2400 से 2800 रुपये तक चल रहे हैं, लेकिन किसान को वाजिब दाम नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं मंडी के अधिकारियों का कहना है कि दाम को लेकर कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।