मथुरा। गांव कोटा में 83 दिन से मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन अब बढ़ता जा रहा है। उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होने से शुक्रवार को किसानों ने हाथ में कटोरा और शरीर पर स्लोगन लिखकर प्रदर्शन किया। किसानों ने मोदी जी तुम्हारे राज में कटोरा दे दिया हाथ में, जैसे नारे लगाए ।
भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों की लड़ाई 83 दिन से लड़ रहे हैं, लेेकिन रेलवे अधिकारी किसानों की मांगों को नहीं सुन रहे हैं। महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का आंदोलन अब सड़कों पर उग्र आंदोलन होगा। इस अवसर पर भरत अग्रवाल, धर्मेंद्र पाठक, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, शिवा बघेल, विनोद राजपूत, राकेश शर्मा, गोपी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।