Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers blocked road at Bajna Tiraha after not getting solution to their problems In Mathura

Mathura: किसानों ने की महापंचायत, समस्याओं पर समाधान न मिलने पर किया सड़क जाम; लगी लंबी कतार

Sat, 03 Aug 2024 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 04:23 PM IST
सार

किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। समस्याओं पर समाधान न मिलने पर गुस्साए किसानों ने सड़क जाम कर दी। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन
farmers blocked road at Bajna Tiraha after not getting solution to their problems In Mathura
किसानों ने की सड़क जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। अपनी मांगों पर जिम्मेदारों से समाधान मांगा। समाधान तो दूर की बात किसानों की समस्या सुनने तक कोई नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों में बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया।    

विज्ञापन


मामला नौहझील ब्लॉक परिसर का है। यहां भारतीय किसान कल्याण समिति ने महापंचायत का आयोजन किया था। महापंचायत में थानों में भ्रष्टाचार, विद्युत विभाग द्वारा जनता का शोषण, यमुना एक्सप्रेसवे द्वारा जमीन अधिग्रहण (न्यायालय के आदेशानुसार 64 फीसदी मुआवजा तत्काल मिले) समेत एक्सप्रेसवे के सहारे सर्विस रोड बनाए जाने की मांगें रखी गईं।  
विज्ञापन


इसमें सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। उन्होंने अपनी अन्य समस्याएं भी रखीं। दोपहर 2.40 बजे तक महापंचायत में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। वह बाजना तिराहे पहुंचे और सड़क जाम कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने बताया कि पिछले माह तीन जुलाई को भी समस्याओं को लेकर महापंचायत हुई थी। इसमें एडीओ पंचायत, एसडीओ आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। समस्याओं के समाधान की बात कही। एक माह बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मौके पर अभी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है। इससे जाम लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed