फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers' anger erupted, protesting at the tehsil office.

Mathura News: किसानों का गुस्सा फूटा, तहसील पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted, protesting at the tehsil office.
तहसील प्रांगण में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करतीं एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी।
गोवर्धन। बछगांव क्षेत्र में जलभराव, खाद का संकट और फर्जी मुकदमों से परेशान किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। भाकियू (सुनील) के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि सिंचाई विभाग जल निकासी नहीं करा पा रहा है। इससे खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं खाद की कमी से बुवाई प्रभावित हो रही है। विद्युत निगम पर मनमाने तरीके से किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी, जिलाध्यक्ष थान सिंह, पवन चतुर्वेदी, उदयभान, मीना ठाकुर, हरिओम चौधरी, कुंवर सेन पहलवान, रमेश पहलवान, तारा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन




किसानों को भरोसा दिलाया कि उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है। 15 अक्तूबर को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। - प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed