फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer's death in mathura after hail storm

दिलासा नहीं, अब दर्द को दवा की दरकार

Tue, 07 Apr 2015 12:17 AM IST
शशिकांत उपाध्याय
शशिकांत उपाध्याय Updated Tue, 07 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
farmer's death in mathura after hail storm
जिस देश का भविष्य कृषि विकास की दर तय करती, आज उसी देश के किसान के घर में कोहराम है। प्रकृति की मार ने लहलहाती फसल को घायल किया तो उसे पालने वाले किसान का भी दम छूट गया। बेहाल विधवा को बच्चों के लिए दो जून की रोटी के साथ अब बिटिया के हाथ पीले करने की चिंता है। बेचारी ने संदूक में हाथ डाला तो चंद कागज हाथ में आए, जिन पर रुपयों की छाप की जगह कर्ज की कहानी लिखी मिली। दिलासा का दामन भी आंसू पोंछने के लिए काफी नहीं, अब दर्द को दवा की दरकार है। 
विज्ञापन


रिफाइनरी निकट के गांव सेरसा में दो अप्रैल की शाम को इंद्र खेतों पर अपना प्रकोप दिखा रहे थे। गांव के विजय सिंह (45) उसी दौरान अपनी फसल देखने निकले। बारिश और ओलावृष्टि का कहर ऐसा था कि दिल झेल नहीं पाया और विजय सिंह को मौत ले गई।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला की टीम गांव पहुंची तो किसान के घर में दिलासा देने वालों की भीड़ थी। पत्नी ओमवती आंसुओं को रोकते-रोकते हार जाती। सिसकती आवाज ने बस इतना कहा कि अब बिटिया के हाथ कैसे पीले होंगे। हम पर तो बैंक और साहूकार का कर्ज है। घर में खाने के लिए कुछ नहीं और खेतों में फसल नष्ट हो गई। बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा बड़ा बेटा राजू मां को दिलासा दे रहा है कि मां अब हो गई पढ़ाई मैं घर को देखूंगा। छोटी बहन सुधा (18) की शादी और भाई महेश की जिम्मेदारी लेकर राजू परिवार पालने निकल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बीघा खेत और 11.94 लाख कर्ज
परिवारीजनों ने बताया कि उन पर तीन बैंकों के आठ लाख और साहूकार का ढाई लाख बकाया है। पिता ने अपने तीन बीघा खेत के अलावा 8 बीघा प्रति 18 हजार (1.44 लाख) के हिसाब से किराए पर लिया था। कर्ज की चिंता और फसल नष्ट होने के गम में पिता ने दुनिया छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed