{"_id":"619cd87661e68c5f1438d3f4","slug":"farmer-s-country-s-food-donor-kisan-vijay-yatra-taken-out-mathura-news-mtr508999482","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान देश का अन्नदाता, निकाली किसान विजय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान देश का अन्नदाता, निकाली किसान विजय यात्रा
विज्ञापन
सौंख। किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी को लेकर किसानों ने विजय यात्रा गोवर्धन क्षेत्र में निकाली। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर किसानों की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान लोगों ने किसान एकता को लेकर नारेबाजी की। उधर, बीच रास्ते में यात्रा रोके जाने पर किसानों में आक्रोश है, पुलिस ने कहा कि बिना अनुमति के यात्रा निकाली जा रही थी।
मंगलवार को महाराजा ग्रुप के तत्वावधान में किसानों की जीत पर किसान विजय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गांव पाली डूंगरा के महाराजा कॉलेज से शुरू हुई। इसमें गोवर्धन क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने किसान की आवाज को बुलंद किया। यात्रा का शुभारंभ प्रीतम सिंह व ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कृषि बिल को वापस लिया है। यह किसान की जीत हुई है।
किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को सरकार मदद दे और परिजनों को एक सरकारी नौकरी दी जाये। यात्रा में नैनूपट्टी के प्रधान डॉ.देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, द्रोणाचार्य कुंतल, ओपी कुंतल, घूरेलाल शास्त्री, सुंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज चाहर, कप्तान सिंह, दिनेश सिंह, राजू सिंह, चंद्रपाल ंसिंह, लक्ष्मन निर्वान, नेत्रपाल सिंह, फौरन सिंह, हरनाम सिंह, शिवराम, मोनू पंडित, शेरसिंह, चन्दन सिंह, कन्हैया कोली, जीतू, जगदीश चाहर, महीपाल सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, कस्बा पहुंचते ही पुलिस-प्रशासन की अनुमति न होने पर रोक दी गई।