फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer,godown

किसानों के लिए बनेंगे 31 लाख की लागत से 35 बीज गोदाम

Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
farmer,godown
मथुरा। किसानों के लिए जनपद में कम पड़ रहे बीज गोदामों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। सहकारिता विभाग द्वारा 31 लाख की लागत से 35 नये बीज गोदाम तैयार कराए जा रहे हैं। सहकारिता विभाग द्वारा जल्द ही इन्हें तैयार करा दिया जाएगा। इससे किसानों को खाद बीज आदि लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विगत दिनों से किसानों द्वारा खाद बीज को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सहकारिता विभाग ने 31 लाख की लागत से 35 बीज गोदाम तैयार करवाने का निर्णय लिया है। 35 बीज गोदामों में से चार जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े गोदामों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह गोदाम बंदी, पचहरा और मल्हू आदि स्थानों में हैं। जबकि 31 गोदामों का नया निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने शासन से स्वीकृति ले ली है। जानकारी रहे जनपद में करीब 131 बीज गोदाम पहले से मौजूद हैं। एआर कोऑपरेटिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही यह गोदाम तैयार हो जाएंगे। इस योजना से अलग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चौमुंहा में सहकारी समिति पर बीज गोदाम प्रारम्भ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed