फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer captured the mahuan toll

किसानों ने किया महुअन टोल पर कब्जा, एक घंटे तक फ्री रहा टोल

Sat, 17 Aug 2019 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
farmer captured the mahuan toll
मथुरा। महुअन टोल प्लाजा पर हुए झगड़े के बाद किसान नेता को समझाते अधिकारी। - फोटो : MATHURA
फरह (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के सम्मेलन में भाग लेने आ रहे किसानों ने शनिवार को महुवन टोल पर कब्जा कर लिया। लाठी-डंडों के साथ हथियार युक्त किसानों ने टोल पर तैनात कर्मचारियों को दौड़ा लिया। टोल को कब्जे में लेने के बाद संपूर्ण संचालन टैक्स फ्री कर दिया गया। इस तरह करीब एक घंटा पांच मिनट तक दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से वाहनों का आवागमन मुफ्त रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाते हुए किसानों के कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान प्रत्येक वर्ष मथुरा में भारतीय किसान यूनियन का सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस बार भी यह चल रहा है। इसमें राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता प्रतिभाग करते हैं। इसी सम्मेलन में भाग लेने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप के पुत्र के साथ 12 अगस्त को महुअन टोल पर टोल को लेकर कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी थी।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित किसानों ने शनिवार को प्रात: 11 बजे टोल पर पहुंचकर अपने वाहन एक तरफ खड़े कर दिए। इसके बाद किसान एकत्रित होने लगे। करीब तीन घंटे के बाद दोपहर दो बजे टोल पर कब्जा कर लिया। टोल पर तैनात कर्मचारियों को मारपीट कर भगा दिया। संपूर्ण टोल को अपने कब्जे में लेते हुए टैक्स वसूली के सिस्टम को फ्री कर दिया। जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों पर हथियार भी नजर आए। इससे दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पूरी तरह से टोल फ्री हो गया। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन बगैर टोल टैक्स दिए गुजरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले इंस्पेक्टर फूल सिंह, एसआई उदयवीर सिंह मय पुलिस बल पहुंचे। बाद में रिफाइनरी पुलिस और फिर सीओ रिफाइनरी भी पहुंच गए। किसानों को समझाया गया। करीब 1.05 मिनट टोल फ्री होने के बाद किसानों ने उसे मुक्त किया। किसानों का आरोप था कि 12 अगस्त को उनके नेता योगेश सिंह के साथ टोल कर्मियों ने अभद्रता की थी।

दोनों ओर से दी गई तहरीर
मथुरा। टोल के विवाद में किसान और टोल प्रबंधन की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। किसान नेता योगेश द्वारा दी गई तहरीर में धर्मवीर, पुरुषोत्तम, श्याम सिंह, देवेंद्र, ह्देश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि टोल प्रबंधन की ओर से ओपी यादव द्वारा दी गई तहरीर में किसान नेता हरेश ठैनुआ, भानुप्रताप, योगेश प्रताप, देवेंद्र पहलवान, डॉक्टर प्रकाश, पवन समाधिया सहित 150 अन्य को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed