{"_id":"6894fd2828da61fa050486fa","slug":"farmer-burnt-in-front-of-revenue-team-which-had-gone-to-vacate-the-land-serious-mathura-news-c-29-1-mtr1002-437757-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम...किसान को आग में घिरा देख छूटे पसीने, गंभीर रूप से जल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम...किसान को आग में घिरा देख छूटे पसीने, गंभीर रूप से जल गया
Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
सार
मथुरा के जैंत में जमीन खाली कराने गई राजस्व विभाग की टीम के उस समय पसीने छूट गए, जब उनके सामने किसान संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने आग बुझाते हुए, उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मथुरा। घटना के बाद गांव में जांच करने पहुंचे एडीएम एफआर।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के खुशीपुरा में पुलिस बल के साथ खांडसारी सहकारी समिति की जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम के सामने किसान संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने आग को बुझाया और झुलसे वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें गंभीर हालात में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम-एसएसपी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने कानूनगो और लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही एडीएम को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, खुशीपुरा गांव में खांडसारी सहकारी समिति की जमीन है। मूलरूप से मेरठ के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग सत्यभान का परिवार इस जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहा है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग, कानूनगो राजेंद्र और लेखपाल कपिल पुलिस बल के साथ जमीन खाली कराने के लिए गांव पहुंचे। राजस्व टीम ने जैसे ही जमीन से कब्जा हटाने का प्रयास किया तो सत्यभान के परिवार वाले विरोध करने लगे। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सत्यभान संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें देखकर मौजूद राजस्व टीम में अफरातफरी मच गई। परिजन व अधिकारियों ने कपड़ा और मिट्टी डालकर किसी तरह आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान वृद्ध की पुत्रवधू ललितेश भी झुलस गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। डॉक्टरों ने घायल को गंभीर हालात में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने लापरवाही के चलते कानूनगो राजेंद्र और लेखपाल कपिल को निलंबित कर दिया है। साथ ही नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग पर निलंबन की तलवार लटक गई है। एडीएम एफआर की जांच के बाद नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल डीएम ने एडीएम को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
वृद्ध के बेटे ने लगाया डीजल छिड़कर जलाने का आरोप
वहीं घायल के बेटे पुष्पराज ने गांव के ही कुछ लोगों पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वह इस जमीन पर 30 साल से काबिज हैं। गांव के कुछ लोग इस जमीन को बेचना चाहते हैं। इसलिए वह प्रशासन का दबाव बनाकर खाली कराने चाहते हैं। बीते दिनों जमीन खाली करने के लिए प्रशासन ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
वहीं घायल के बेटे पुष्पराज ने गांव के ही कुछ लोगों पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वह इस जमीन पर 30 साल से काबिज हैं। गांव के कुछ लोग इस जमीन को बेचना चाहते हैं। इसलिए वह प्रशासन का दबाव बनाकर खाली कराने चाहते हैं। बीते दिनों जमीन खाली करने के लिए प्रशासन ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि खांडसारी सहकारी समिति की जमीन खाली कराने राजस्व टीम गई थी। इस दौरान वृद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में झुलस गए। मामले में लेखपाल और कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। एडीएम एफआर को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नायब तहसीलदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।