{"_id":"684fdd0377c271771b0ce4f9","slug":"farah-police-and-sog-caught-four-robbers-in-an-encounter-three-injured-by-bullets-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: फरह पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में पकड़े चार लुटेरे, गोली लगने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: फरह पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में पकड़े चार लुटेरे, गोली लगने से तीन घायल
Mon, 16 Jun 2025 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:33 PM IST
सार
मथुरा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से पुलिस को गोली लगने से तीन घायल हैं।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना फरह और एसओजी पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में लूट और छिनैती करने वाले चार अंतर्जनपदीय बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में तीन बदमाशों की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गए। जबकि एक ने पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि एसओजी प्रभारी राकेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा और मथुरा में छिनैती और लूट की वारदात करने वाले बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्होंने तत्काल फरह थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसओजी और फरह पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को शहजादपुर के पास कल्पतरू की खंडहर के पास घेर लिया।
पुलिस को देख बदमाशों को फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों की टांग में गोली लगी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से आगरा के थाना किरावली स्थित मिढाकुर निवासी गोपाल, भारत, थाना शाहगंज के आजमपाड़ा निवासी गुड्डू घायल हो गए। जबकि पुलिस के खतरनाक इरादों को देखते हुए थाना किरावली के मिढाकुर निवासी सुमित ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया बदमाशों के कब्जे से पीली धातु की झुमकी, एक मोबाइल, 30 हजार रुपये, पीली धातु की चैन, पल्सर बाइक (सभी फरह से लूटे या माल) चार तमंचे-कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
गोपाल और गुड्डू का है लंबा आपराधिक इतिहास
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए गोपाल और गुड्डू का लंबा आपराधिक इतिहास है। गोपाल पर मथुरा के अलावा आगरा, अलीगढ़ के विभिन्न थानों के 27 मुकदमे हैं। इसी तरह गुड्डू पर मथुरा, आगरा के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन