फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Family of missing youth create ruckus outside Sant Premanand ashram at vrindavan in mathura

'संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया': मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 09:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 05 Oct 2026 09:48 PM IST
सार

परिजन ने बताया जब प्रिंस वापस नहीं आया तो आश्रम के साधुओं और सेवादारों से पूछताछ की। साधुओं ने पहले इंतजार करने को कहा और फिर बाद में पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन ने वृंदावन थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई।

विज्ञापन
Family of missing youth create ruckus outside Sant Premanand ashram at vrindavan in mathura
लापता बेटे को तलाशते हुए वृंदावन में केलि कुंज आश्रम के बाहर पहुंचा परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरठ के इंद्रपुरम कॉलोनी, परतापुर निवासी नेत्रपाल सिंह सोमवार को अपने 20 वर्षीय बेटे प्रिंस की तलाश में श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। आश्रम के बाहर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार के बीच दोपहर करीब 2:30 बजे तीखी नोकझोंक हो गई, जहां लोगों ने दो साल बाद खोजबीन करने पर सवाल उठाते हुए इसे संत प्रेमानंद की छवि खराब करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद लापता हुए अपनों की तलाश में कई लोग वृंदावन पहुंच रहे हैं। मेरठ के इंद्रपुरम कॉलोनी, परतापुर निवासी नेत्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ 9 मई 2024 को वृंदावन आए थे। परिवार में दो बेटे, दो बेटी हैं, जिनमें प्रिंस सबसे बड़ा है। 20 वर्षीय प्रिंस ने 5 मई को नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें उसने 560 अंक प्राप्त किए थे। 10 मई को सुबह करीब 6 बजे प्रिंस आश्रम में संत से एकांतिक वार्तालाप का टोकन लेकर अंदर गया था, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


 

परिजन ने बताया कि वे घंटों बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन जब प्रिंस वापस नहीं आया तो आश्रम के साधुओं और सेवादारों से पूछताछ की। साधुओं ने पहले इंतजार करने को कहा और फिर बाद में पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन ने वृंदावन थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई। प्रिंस के पिता नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि पुलिस और आश्रम प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। वह कई बार 15-15 दिनों तक वृंदावन में रुककर बेटे की तलाश कर चुके हैं। परिजन का कहना है कि प्रिंस के लापता होने के बाद से उसकी बहन सदमे में है और उसकी तबीयत बेहद खराब हो चुकी है। हम सिर्फ यह चाहते हैं कि हमारा बेटा हमें सही सलामत मिल जाय।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में जाता दिखा प्रिंस
परिजन ने एक सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दावा कर रहे हैं कि प्रिंस एक साधु वेशधारी के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। नेत्रपाल सिंह का कहना है कि आश्रम प्रबंधन लगातार टालमटोल कर रहा है। उनका कहना है कि अगर बच्चा अपनी मर्जी से भी रुका है तो कम से कम एक बार परिवार से बात कराई जाए। पीड़ित का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस जांच में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला है। पीड़ित परिवार ने सरकार और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने युवक से केवल पूछताछ की थी। परिजन की शिकायत पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप सिंह, सीओ वृंदावन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed