{"_id":"6abffdb5642cc039620d0bf7","slug":"family-of-anuj-stage-sit-in-protest-outside-saint-premanands-ashram-commotion-ensues-mathura-news-c-29-1-mtr1025-616719-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर धरने पर बैठे अनुज के परिजन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर धरने पर बैठे अनुज के परिजन, हंगामा
विज्ञापन
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद से लापता अनुज चौधरी (17) के परिजन शुक्रवार को वृंदावन के राधा केलिकुंज आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजन ने आश्रम प्रबंधन पर तीन माह से गुमराह करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों का कहना था कि उनका बेटा आश्रम में ही है और यहां के लोग उसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे। देर शाम सीओ वृंदावन के आश्वासन के बाद परिजन धरने से उठे।
गांव खेड़ा बरामई निवासी राजवीर सिंह किसान हैं। चार बेटियों के बीच उनके इकलौते बेटे अनुज ने 26 जून 2026 को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से दीक्षा ली थी। इसके बाद वह घर आ गया था। तीन जुलाई को अनुज संत के दर्शन की कहकर घर से गया और फिर लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में वृंदावन पहुंचे, लेकिन अनुज का कुछ पता नहीं चला।
चार जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन सादाबाद पुलिस भी उसे नहीं खोज सकी। किशोर के चाचा जितेंद्र ने बताया कि वे लोग तीन जुलाई से वृंदावन में राधा केलिकुंज से लेकर हर मंदिर, आश्रम व यमुना घाट पर भतीजे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। राधा केलिकुंज से आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन कोई अनुज के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
जितेंद्र ने आरोप लगाया कि आश्रम से लगातार आश्वासन दिए जा रहे थे और दुत्कारा जा रहा था, जिसे परिवार का सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार की सुबह आश्रम के बाहर फर्श बिछा कर परिवार के लोग बैठ गए। ग्रामीण व रिश्तेदार भी वृंदावन पहुंच गए। सीओ वृंदावन संदीप सिंह, कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवान आश्रम पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक के पिता सहित परिवार के लोगों ने युवक आश्रम के अंदर होने की संभावना जताई। पुलिस शाम तक परिजनों को समझाती रही।
दादी मुन्नी देवी का रोते हुए कहना था कि उनका नाती आश्रम में ही है। परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में आश्रम के साधक बाहर आए, जिन्होंने अनुज के आश्रम में न होने का दावा किया, लेकिन परिजन इस दावे से संतुष्ट नहीं हैं। जितेंद्र ने बताया कि वृंदावन सीओ ने तीन से चार दिनों के भीतर अनुज को खोजने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वे धरने से उठ गए हैं।
-- -- -
महात्मा ने कहा था कि दो घंटे में मिल जाएगा
अनुज के चाचा जितेंद्र का आरोप है कि आश्रम के एक महात्मा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दो घंटे में बेटा मिल जाएगा, लेकिन शुक्रवार तक अनुज के बारे में कुछ पता नहीं चला। उनका आरोप है कि पूर्व में भी आश्रम से परिवार को धक्का देकर बाहर कर दिया था। सादाबाद पुलिस भी छानबीन करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए।
-- -- --
शिष्य की मौत के बाद से परिजन चिंतित
अनुज चौधरी पांच भाई बहनों में अकेला भाई है और चौथे नंबर का है। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा पास की है। वराह घाट स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रह रहे हैं। 25 सितंबर की सुबह इसी भवन की चौथी मंजिल से गिरकर उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। यही वजह है कि मां मीना देवी, बहनें व परिवार के अन्य सदस्य डरे हुए हैं। राजवीर सिंह चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर उनके बेटे से नहीं मिलाया तो तो वे अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ आश्रम के बाहर ही जान दे देंगे।
-- -- -
किशोर की तलाश की जा रही है। सादाबाद से भी पुलिस टीम संपर्क में है। पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया है। आश्रम के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही किशोर को तलाश लिया जाएगा
- संदीप सिंह, सीओ वृंदावन