{"_id":"699e01983685bc46bd001da0","slug":"family-members-walked-through-the-mud-carrying-the-womans-bier-mathura-news-c-412-1-mt21008-5552-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला की अर्थी लेकर कीचड़ से गुजरे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला की अर्थी लेकर कीचड़ से गुजरे परिजन
विज्ञापन
गांव विजयगढ़ी में अर्थी लेकर कीचड़ से गुजरते ग्रामीण।
नौहझील। क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी कोलाहर का गांव विजयगढ़ी आज भी अपनी बदहाली पर रो रहा है। रास्तों में भरा पानी और कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सोमवार को यहां की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने प्रशासन की लापरवाही और क्षेत्र के विकास की पोल खोल दी।
गांव की 50 वर्षीय महिला सोहन उर्फ हंसो देवी का सोमवार को निधन हो गया। परिजन को उनकी अर्थी को लेकर घुटनों तक कीचड़ और पानी में से गुजरना पड़ा। इसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की पोखर (तालाब) पर अवैध कब्जा होने के कारण रास्ते में पानी भर रहा है।
गांव के बदतर हालात और दुर्दशा को देखते हुए भाजपा के बाजना मंडल महामंत्री सौरभ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से प्रशासन को चेताया है। लिखा है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन दबंगों पर कार्रवाई कर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया, तो वह बर्फ की सिल्लियों पर लेटकर अनशन करेंगे और न्याय न मिलने पर प्राण त्यागने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि गांव के रास्तों पर जलभराव के कारण न तो बाहर के लोग गांव में आ पाते हैं और न ही ग्रामीण श्मशान घाट तक पहुंच पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर वे बुधवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी से भी मुलाकात करेंगे।