{"_id":"57cf08724f1c1b98633170b8","slug":"family-members-are-waiting-for-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में फंसा युवक, मदद को भटक रहे घर वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी में फंसा युवक, मदद को भटक रहे घर वाले
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों ने एसएसपी से मिलकर लगाई गुहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में नौकरी के लिए गए गांव भैंसा के वीरेंद्र की वापसी के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर भेजा है। वीरेंद्र के भाई ने सोमवार मध्यरात्रि में एसएसपी से मुलाकात कर भाई को भारत लाने की गुहार लगाई थी।
थाना रिफाइनरी के गांव भैंसा निवासी वीरेंद्र (32) को उसके मित्र अशोक ने एक दलाल के माध्यम से सऊदी अरब भेजा था। अप्रैल में गया वीरेंद्र वापस अपने घर नहीं आ सका है। परिवारीजनों की मानें तो दो दिन पहले उसका फोन आया था कि उसे यहां आने नहीं दिया जा रहा है। चिंता बढ़ने लगी तो सोमवार की मध्यरात्रि में भाई फत्तेह सिंह ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात की और मामले से अवगत कराया।
इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर उनकी मांग को पूरा कराया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सोमवार की मध्यरात्रि वीरेंद्र के परिजनों ने मुलाकात की थी, जिस पर उनके द्वारा वीरेंद की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बेटी का हुआ जन्म
वीरेंद्र अप्रैल में सऊदी अरब गया तो आजतक नहीं लौटा। उसके पीछे पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को वीरेंद्र ने अभी तक देखा भी नहीं है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी अपनी बेटी को देखने के लिए वीरेंद्र ललायित है।
परिवारीजन खाने को मोहताज
वीरेंद्र के सऊदी अरब जाने के बाद परिवारीजन खाने को मोहताज हो गए हैं। वीरेंद्र ने भी अपने परिवारीजनों के लिए धनराशि नहीं भेजी, जिससे की घर का खर्चा चल सके।