फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake currency racket exposed by complainant's fabricated story

Mathura News: वादी की झूठी कहानी से खुला नकली नोटों का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fake currency racket exposed by complainant's fabricated story
रिफाइनरी (मथुरा)। एक लाख रुपये के बदले पांच से सात लाख रुपये के नकली नोट देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का रिफाइनरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठगी का शिकार बनकर पुलिस के पास पहुंचे वादी की कहानी ही जांच में झूठी निकली। चांदी के टंच से लेकर चार किलो चांदी तक के उसके दावे का कोई साक्ष्य नहीं मिला। कार से मनोरंजन बैंक के बच्चों के नोट, सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के सहारे गिरोह तक पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एएसपी क्राइम श्वेता यादव ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गंगानगर, ऋषिकेश निवासी अनिरुद्ध गुप्ता 29 सितंबर को अपने मित्र योगेश कुमार पुत्र पवन निवासी पिलर-64, थाना पिलखुवा सदर, गाजियाबाद के साथ मथुरा आया था। दोनों की व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आरोपियों से बातचीत हुई थी। अनिरुद्ध ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चार किलो चांदी और एक लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जांच में वादी के बयान में कई विरोधाभास सामने आए। उसने जिस स्थान पर चांदी का टंच कराने की बात बताई थी, वहां नमकीन की दुकान मिली। चार किलो चांदी लाने का कोई साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिला। वादी की कार की तलाशी में मनोरंजन बैंक के बच्चों के नोट बरामद हुए। इनके संबंध में भी वह पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। आरोपियों से हुई व्हाट्सएप कॉल में केवल अपने एक लाख रुपये मांगने का विवरण सामने आया। पुलिस ने गलत सूचना देने पर वादी के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
असली नोट दिखाकर भरोसा, फिर थमा देते थे बच्चों के नोट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजस्थान के अलवर का लाला व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को उनके पास भेजता था। उसका एक साथी भी डील के लिए आता था। ग्राहक को एक लाख रुपये के बदले पांच या सात लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच दिया जाता था। भरोसा कायम करने के लिए गड्डी में से एक असली नोट निकालकर ग्राहक को चलाने या चेक करने के लिए दिया जाता था। इसके बाद मनोरंजन बैंक के बच्चों के नोटों को असली नोटों की तरह पैक कर नकली नोट बताकर ग्राहक को थमा दिया जाता था। सौदे से मिली रकम का आधा हिस्सा लाला का साथी ले जाता था और बाकी रकम आरोपी आपस में बांट लेते थे।
--------
सीसीटीवी से मिला सुराग, हाईवे पर दबोचे
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध वाहन का नंबर मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। एक अक्तूबर की रात 9:13 बजे बरेली हाईवे अंडरपास पर कोयला अलीपुर की ओर आने वाले कट पर स्विफ्ट कार यूपी85 सीएस 7093 को रोक लिया गया। पुलिस ने कार सवार ब्रजमोहन उर्फ इक्का उर्फ बिरजू पुत्र राजवीर सिंह निवासी कृष्णा धाम कालोनी थाना सदर मथुरा, लवकुश पुत्र धर्मवीर निवासी गणेशपुरम कालोनी थाना सदर मथुरा मूल निवासी ग्राम पर्वतपुर थाना खंदोली, आगरा और सुनील पुत्र राजवीर निवासी कुंवरपुर थाना चंदपा जिला हाथरस को गिरफ्तार किया है।


------
नकली नोट, लैपटाॅप बरामद
तलाशी में 32 हजार रुपये असली, करीब 31 लाख रुपये के मनोरंजन बैंक नोट, पांच सौ रुपये की 61 और सौ रुपये की आठ गड्डियां, डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन मोबाइल, स्विफ्ट कार और अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस की टीमें अलीगढ़ के जट्टारी निवासी सचिन, अलवर निवासी लाला और एक अन्य की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed