फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fake certificate issed by schools

जारी किए फर्जी आयु प्रमाणपत्र, न्यायालय सख्त

Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
fake certificate issed by schools
court
न्यायालय में विचाराधीन अपराधियों के आयु संबंधी फर्जी दस्तावेज बनाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति किशोर न्याय परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक से की है। 
विज्ञापन

किशोर न्याय परिषद में ऐसे किशोरों के मामले आते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है। वर्तमान में यहां ऐसे 560 मामले विचाराधीन हैं। आयु प्रमाणपत्रों के सत्यापन में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें आयु के फर्जी प्रमाणपत्र स्कूलों से बनवाकर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी अनार सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण इंटर कालेज दलौता, श्रीमहाराज सिंह इंटर कालेज नगला संजा मथुरा और डीएसपी पब्लिक स्कूल प्रा वि नगला गवे फीरोजाबाद के प्रधानाचार्य इसमें शामिल हैं। इन तीनों विद्यालयाें के प्रधानाचार्यों ने परिषद की अध्यक्ष एवं जज लवली जेसवाल, सदस्य कुमारी शशिवाला गुप्ता और राम प्रकाश गौतम के सामने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए, जो मेल नहीं खा रहे थे। परिषद की ओर से इन प्रधानाचार्यों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के अलावा डीआईओएस को विभागीय कार्रवाई, स्कूलों की मान्यता को रद्द किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोर न्याय बोर्ड से पत्रावली कार्यालय में प्राप्त हो चुकी है। पत्रावली का निरीक्षण कर कालेजों के विरुद्ध उचित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
-डा. आईपी सिंह सोलंकी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed