फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Facilities improved at Govardhan Railway Station

Mathura News: गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर बेहतर हुईं सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Facilities improved at Govardhan Railway Station
छात्रा आन्या शर्मा को  सम्मानित करते  सांसद तेजवीर सिंह
गोवर्धन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोवर्धन रेलवे स्टेशन के नवविकसित भवन का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए लगभग 16.34 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में कराई गईं कला, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य चौधरी तेजवीर सिंह ने स्टेशन की सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि नवविकसित गोवर्धन रेलवे स्टेशन यात्रियों को नया अनुभव प्रदान करेगा। स्टेशन पर 3,800 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग व 5,134 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है। बारिश व धूप से यात्रियों को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 2,520 वर्गमीटर का प्लेटफॉर्म शेल्टर तैयार किया गया है। 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में मदद करेगा। प्रतीक्षालय का भी विस्तार किया गया है।
विज्ञापन


विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, शौचालय, टिकट खिड़की जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कला प्रतियोगिता में वात्सल्य पब्लिक स्कूल की छात्रा आन्या शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की शानदार छवि बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह ने उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गोवर्धन चेयरमैन प्रभा शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, मनीष लंबरदार, नीमगांव प्रधान जुगल पटेल, ज्ञानेंद्र राणा, हेमंत शर्मा, कपिल सेठ, कान्हा शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed