{"_id":"5eef56578ebc3e42c4598fd9","slug":"facebook-frind-love-lover-mathura-mathura-news-agr4470671162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक दोस्त ना मिला तो वृंदावन पहुंच गई किशोरी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक दोस्त ना मिला तो वृंदावन पहुंच गई किशोरी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फेसबुक दोस्त से दोस्ती इस हद तक गहरा गई कि किशोरी उसके प्यार में वशीभूत होकर घर से महानगर के प्रमुख चौराहे होलीगेट पर आ गई। बिना मोबाइल के घर छोड़कर आई किशोरी का संपर्क जब युवक से नहीं हुआ तो वह वृंदावन की एक सुपरिचित सामाजिक संस्था के पास पहुंची तथा झूठी कहानी गढ़ कर काम मांगा लेकिन संस्था ने उसे पुलिस के माध्यम से परिजन को सौंप दिया।
मोबाइल फोन का उपयोग कर रही कक्षा नौ की एक छात्रा ने फेसबुक की फर्जी आईडी के माध्यम से राजस्थान भरतपुर के रहने वाले युवक से दोस्ती कर ली। बात आगे तक पहुंच गई। दोनों ने फेसबुक पर एक-दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वायदा किया। लड़की से मिलने के लिए युवक मथुरा आ गया। शनिवार को किशोरी लक्ष्मीनगर जमुनापार से परिजन को छोड़कर होलीगेट तक आ गई लेकिन जिस मोबाइल से वह युवक से जुड़ी थी वह मोबाइल घर पर ही रह गया।
इसके चलते होलीगेट पर उसका संपर्क युवक के साथ नहीं हो सका और दोनों के रास्ते यहां से अलग-अलग हो गए। किशोरी होलीगेट पर खड़े होकर रोने लगी जब लोगों ने कारण पूछा तो बताया कि उसके बुआ और फूफा ने उसे मारकर भगा दिया है। अब वह अनाथ है उसे सहारे की जरूरत है। लोगों ने उसे वृंदावन की कनकधारा फाउंडेशन को जानकारी दी।
विज्ञापन
किशोरी जब संस्थाध्यक्ष लक्ष्मी गौतम से मिली तब भी उसने यही बताया कि अब वह उसकी संस्था में काम करना चाहती है लेकिन अध्यक्ष ने उससे पूछताछ करके परिजन का मोबाइल नंबर ले लिया और थाना जमुनापार पुलिस से संपर्क किया। थानाध्यक्ष जमुनापार एमसी चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।