फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Explosion Rocks House

Mathura News: मकान में हुआ धमाका, टिनशेड क्षतिग्रस्त, मकान में आईं दरारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Explosion Rocks House
राधाकुंड/मथुरा। राधाकुंड चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव जुल्हैदी स्थित एक मकान में तेज आवाज के साथ हुए धमाके से लोग दहशत में आ गए। मकान में रखा सामान इधर-उधर बिखर गया। छत पर लगी टिनशेड के टुकड़े हो गए। घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग रात में घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस द्वारा मकान में पोटाश या विस्फोटक पदार्थ होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नंदकिशोर के मकान में दीवार में लगे पत्थर पर पानी, बर्तन व अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। इसी स्थान पर सोमवार रात करीब दस बजे जोरदार धमाका हुआ। पत्थर पर रखा हुआ सामान टिनशेड को तोड़ते हुए पड़ोस के मकान में जा गिरा। सूचना पर थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर, चौकी प्रभारी रजत दुबे मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। देररात पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया मकान में पोटाश या कोई विस्फोटक सामग्री रखी हो सकती है। जो गर्मी की वजह से तेज आवाज के साथ फट गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed