फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   executive officer meeting by CDO in mathura

समीक्षा बैठक में ईओ को फटकार

Sat, 07 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
executive officer meeting by CDO in mathura
राजस्व वसूली में निर्धारित लक्ष्य से पिछड़ने पर एडीएम वित्त ने छह से अधिक नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ कई विभागाध्यक्षों से कड़ी नाराजगी जताई है। उनकी शिकायत शासन से करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीएम वित्त ने कम राजस्व वसूली करने वाले विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वाणिज्यकर से लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में भी स्थिति बहुत खराब पाई गई। इसमें बिल्डर्स को नोटिस भेजकर फ्लैट आवंटियों को रजिस्ट्री कराने के निर्देश का अनुपालन न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन कर अधिकारी को राजस्व जमा न करने वाले केबल आपरेटरों के खिलाफ सील की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा नगर पालिका मथुरा के साथ नगर पंचायत गोवर्धन, नंदगांव, राधाकुंड मेें कम वसूली पर एडीएम ने ईओ से फटकारते हुए वसूली बढ़ाने को कहा। बैठक में उन्होंने मुख्य सचिव से प्राप्त उस पत्र का भी उल्लेख किया जिसमें सभी विभागों को ओर बेहतर तरीके से कार्यशैली बनाने और राजस्व वसूली को बढ़ाने के बेहतर उपाय बताए जाने को कहा है।


बैठक में एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, मांट अंजनी कुमार सिंह, गोवर्धन विश्वभूषण व छाता रामअरज यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed