फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Exams are over, now we can play Holi peacefully

Mathura News: परीक्षाएं खत्म, अब सुकून से खेलेंगे होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Exams are over, now we can play Holi peacefully
परीक्षा के बाद गुलाल लगातीं छात्राएं। - फोटो : परीक्षा के बाद गुलाल लगातीं छात्राएं।
मथुरा। यूपी बोर्ड की ओर से चल रहीं दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई। आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। चेहरों पर उत्साह लिए विद्यार्थी केंद्र से बाहर निकले और दोस्तों को गुलाल लगाया। एक स्वर में सभी बोले, परीक्षाएं खत्म और अब सुकून के साथ खेलेंगे होली।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में 36,405 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 33,552 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। 2853 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। हाईस्कूल की कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत छह विद्यार्थियों में सभी उपस्थित रहे। उधर, सीबीएसई विद्यार्थी निश्चिंत होकर होली का आनंद नहीं ले सकेंगे। इस कारण सीबीएसई दसवीं की अंतिम परीक्षा 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन और बारहवीं की परीक्षा साइकोलॉजी विषय के साथ चार अप्रैल को समाप्त होगी। ऐसे में होली के दिन विद्यार्थियों के बीच परीक्षा की चिंता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed