फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Exam not done, next semester studies started

Mathura News: परीक्षा हुई नहीं, अगले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू

Fri, 07 Apr 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Exam not done, next semester studies started
मथुरा। नई शिक्षा नीति के तहत डाॅ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री काॅलेजों में सेमेस्टर प्रणाली लागू हो चुकी है। इस नवीन व्यवस्था के तहत जनवरी माह में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होनी थीं, लेकिन विश्वविद्यालय के स्तर से हो रही देरी के चलते पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद भी छात्र खाली हाथ बैठे हैं। ऐसे में काॅलेज स्तर पर अब बगैर परीक्षा के ही आगामी सेमेस्टर की क्लास शुरू करा दी हैं। इसकी शुरूआत आरसीए गर्ल्स डिग्री काॅलेज में कर दी गई है।डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्तर पर समस्याओं का मकड़जाल है। परीक्षाएं कभी समय पर नहीं होती हैं। अंकतालिकाओं का वितरण भी गंभीर समस्या रहता है। उम्मीद थी कि अब नई शिक्षा नीति से परिवर्तन होगा, लेकिन स्थिति और जटिल हो रही है। स्नातक स्तर पर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए जनवरी का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी परीक्षा फार्मों को लेकर ही कालेजों में मारामारी है। ऐसे में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं और परीक्षाओं में और भी देरी होगी। इस स्थिति को देखते हुए आरसीए गर्ल्स डिग्री काॅलेज ने प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुकी छात्राओं के लिए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करा दी हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी का कहना है कि पिछले दो माह से छात्राएं घर पर हैं। परीक्षाओं की तिथि अभी आई नहीं है। इसे देखते हुए आगामी सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करा दी हैं। बीएसए काॅलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा और केआर काॅलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि इस दिशा में काम करने के लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed