फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Everyone was mesmerized by the sight of Maharaja Agrasen on the silver throne

Mathura News: चांदी के सिंहासन पर महाराजा अग्रसेन को देख सभी हुए मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
Everyone was mesmerized by the sight of Maharaja Agrasen on the silver throne
मथुरा। कोसीकलां में अग्रसेन शोभायात्रा में शामिल मंत्री और अग्रबंधु।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की शनिवार शाम भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। चांदी के सिंहासन पर विराजमान महाराजा अग्रसेन की छवि को निहारने के लिए मार्ग के दोनों ओर लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन


पूरा मार्ग महाराजा के जयघोष के मध्य रानी माधवी का डोला और स्वेत अश्वों पर सवार राजकुमार आकर्षण का केंद्र रहे। अग्रबंधुओं ने महाराजा की आरती उतारकर, पुष्पवर्षा की शाम करीब साढ़े सात बजे अग्रसेन महाराना को शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी वासुदेव गर्ग हवेलिया, आकाशदीप गर्ग ने आरती उतार कर किया। बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ों की धाम के साथ शोभायात्रा गयालाल स्मृति से शुरू होकर बस स्टैंड, आंबेडकर पार्क, पुरानी जीटी रोड, एएन फलेक्स गैलरी के सामने से शेरगढ़ तिराहा, पंजाबी बाजार, सब्जी मंडी, मेन बाजार होती हुई भरत मिलाप चौक पर सभा में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन की संजीव झांकी, 18 सफेद घोड़ों पर सवार राजकुमार, कुलदेवी मां लक्ष्मी, महारानी माधवी की फूलों से सुसज्जित बनी सहित देखे-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस माैके पर कैबिनेट मंत्री चाैधरी लक्ष्मीनारायण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चाैधरी, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाबिया, देशबंधु अग्रवाल, जगदीश गोयल, पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, नवल भगत, कमल किशोर वार्ष्णेय, कैलाश चंदोरिया, दयाशंकर अग्रवाल, सुभाष बासईयां, डॉ. नरेश मंगला, दिनेश बठैनियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed