फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Every third patient suffering from PCOS

Mathura News: हर तीसरा मरीज पीसीओएस से पीड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Every third patient suffering from PCOS
मथुरा। अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान और कम शारीरिक सक्रियता का असर सिर्फ मोटापे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निसंतानता की गंभीर समस्या को भी जन्म दे रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रतिदिन जिला महिला अस्पताल में आने वाले औसतन 120 मरीजों में हर तीसरा मरीज पीसीओएस की समस्या से पीड़ित है।
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा शर्मा के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों की सेहत पर अस्वस्थ जीवनशैली का नकारात्मक असर दिख रहा है। खराब खानपान और शारीरिक निष्क्रियता के कारण महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे डॉक्टर गले में मोतियों की माला जैसी स्थिति भी कहते हैं। करीब 10 साल पहले तक 15 से 20 प्रतिशत ऐसे मामले देखने में आते थे। अब यह आंकड़ा 40 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरुषों में भी गलत खानपान का असर स्पर्म काउंट और क्वालिटी पर पड़ता है। बाहर के खाने में मिलाए जाने वाले प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को प्रभावित कर पुरुषों की फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




असंतुलित होते हार्मोंस

उन्होंने बताया कि बाहर का खाना खाने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन होता है। इससे अंडाशय में सिस्ट बनने लगती हैं। इससे पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं और महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।




शारीरिक निष्क्रियता भी बनी वजह

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी व्यास के अनुसार शारीरिक गतिविधियों की कमी भी बांझपन का एक बड़ा कारण बन रही है। पहले लोग नियमित रूप से शारीरिक श्रम करते थे, लेकिन आज के दौर में घंटों ऑफिस में बैठकर काम करने, एक्सरसाइज न करने और तनाव भरे जीवन ने महिलाओं में पीसीओएस व पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता घटाने की समस्या को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed