फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Even the streets were jammed for the darshan of Bihariji

Mathura News: बिहारीजी के दर्शन के लिए गलियां तक जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Even the streets were jammed for the darshan of Bihariji
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सोमवार की छुट्टी ने इस भीड़ को और ज्यादा बढ़ा दिया। सुबह से ही मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। धूप और गर्मी अपने चरम पर थी पर भक्तों की भक्ति ने मौसम की मार को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार प्रात: 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में तिल रखने की भी जगह नहीं बची। कई परिवार दूर-दराज के जिलों से शनिवार रात ही वृंदावन पहुंच गए, ताकि रविवार सुबह प्रभु के दर्शन का सौभाग्य मिल सके।
विज्ञापन

सूरज जैसे-जैसे चढ़ता गया, वैसे-वैसे तापमान भी बढ़ता गया। भीड़ के बीच खड़े लोगों के चेहरे पर गर्मी की तकलीफ तो थी लेकिन आंखों में बस एक ही अभिलाषा थी बांकेबिहारी के दर्शन की। सूखे गले, तपती दोपहर और उमस के बीच भी लोग प्रभु के दर्शन के लिए कतार में डटे रहे। कहीं-कहीं बच्चे और बुजुर्ग भी भीड़ में परेशान दिखे। शाम को जैसे ही मंदिर के द्वार फिर से खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने प्रयास तो किए मगर व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। पुलिसकर्मियों को जगह-जगह मशक्कत करनी पड़ी और कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनती नजर आई।

मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed