{"_id":"616c35875aab1e44c73e7ac0","slug":"even-after-12-days-the-accused-named-in-the-robbery-and-shooting-case-is-still-away-from-the-police-grip-mathura-news-mtr5070884146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी 12 दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी 12 दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
चौमुहां। मथुरा मंडी में गेहूं बेच कर बाइक से अपने गांव अहूरी जा रहे दो चचेरे भाइयों को गोली मार कर घायल करने तथा गेहूं बिक्री के रुपयों को लूटने के मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने 13 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी पीड़ित पक्ष को हड़का कर राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं।
छह अक्तूबर की रात गांव अहूरी निवासी नीरज पुत्र जगदीश व सुनील सिंह पुत्र दीवान सिंह मथुरा मंडी में गेहूं बेच कर रात साढ़े आठ बजे गांव लौट रहे थे। रास्ते में नाले के पास नामजदों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने गेहूं बिक्री के 87000 रुपए छीन लिए।
विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मार कर सुनील को घायल कर दिया। नीरज के सिर में डंडा मार कर लहूलुहान कर दिया। घटना वाले दिन पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दो दिन बाद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर उनके यहां दबिश तक नहीं दी है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।