{"_id":"5f4a92168ebc3e3d11673aab","slug":"eve-teasing-eve-teasing-in-mathura-eve-teasing-case-in-mathura-eve-teasing-up-crimes-up-crimes-in-up-mathura-news-agr4569558184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार मनचले ने स्कूटी सवार शिक्षिका को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार मनचले ने स्कूटी सवार शिक्षिका को गिराया
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। बाइक सवार मनचले ने हाईवे पर स्कूटी सवार कोचिंग इंस्टीट्यूट में कार्यरत काउंसलर को गिरा दिया। इससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया। सड़क पर गिरती काउंसलर के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गए हैं।
छटीकरा क्षेत्र की रहने वाली युवती कोचिंग इंस्टीट्यूट में काउंसलर है। वह शुक्रवार शाम इंस्टीट्यूट से स्कूटी पर घर लौट रही थी। केडी डेंटल कॉलेज से एक मनचला मोटरसाइकिल से उनके पीछे लग गया। युवक ने उस पर टिप्पणी करनी शुरू कर दीं और बाइक नजदीक लाकर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसके चलते काउंसलर ने स्कूटी की गति बढ़ा दी।
इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिर गई। इसके बाद मनचला भाग गया। घटना की जानकारी युवती ने परिजन व पुलिस को दी गई। काउंसलर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वृंदावन कोतवाली में मामला दर्ज करते हुए मनचले को पकड़ लिया। उसका नाम प्रदीप निवासी नगला खामनी थाना मलावन एटा है। युवक पिछले कुछ दिनों से जैंत के गांव बाटी में मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ कर कांउसलर को गिराने वाले युवक को जेल भेजा गया।