{"_id":"6111315b8ebc3e7a621cfafb","slug":"eow-will-also-investigate-minority-backward-class-schools-mathura-news-agr5030959189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक-पिछड़ा वर्ग के विद्यालयों की भी ईओडब्लू करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक-पिछड़ा वर्ग के विद्यालयों की भी ईओडब्लू करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छात्रवृत्ति को लेकर अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के विद्यालयों की भी जांच होगी। यह जांच ईओडब्ल्यू करेगी। वर्ष 2015 से लेकर 2020 तक की छात्रवृत्ति की जांच के लिए समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर जानकारी दी गई है। साथ ही इन विद्यालयों का डाटा मांगा है।
छात्रवृत्ति में हुए करोड़ों के घोटाले में अभी तक जांच के दायरे में अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के विद्यालय नहीं थे। माना जा रहा था कि उनकी छात्रवृत्ति की जांच नहीं होगी, परंतु विगत दिनों जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सरकार ने छात्रवृत्ति की जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी है। ईओडब्ल्यू की टीम के सदस्यों ने जांच से पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता को न केवल पूर्व सूचना दी बल्कि उनसे पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विद्यालयों की डाटा संबंधी बातचीत भी की।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अल्पसंख्यक विभाग व पिछड़ा वर्ग के विभाग को सूचित किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू पिछड़ा और अल्पसंख्यक विभाग से संचालित विद्यालयों की भी जांच करेगी।