फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eo goverdhan is accused of fraud

अब 49 लाख की अनियमितता में फंसे गोवर्धन ईओ

Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
eo goverdhan is accused of fraud
धोखा - फोटो : demo pic
गोवर्धन नगर पंचायत के ईओ टीएन चौबे अब 49.56 लाख रुपये की अनियमितता में फंस गए हैं। ये प्रकरण भी उनके बांदा जिले की नगर पंचायत ओरन में तैनाती के दौरान का है। ओरन में ईओ के पद पर रहते हुए उन्होंने आदर्श नगर योजना में गोलमाल किया। इस पर चल रही विभागीय जांच में अब अंतिम स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2010-11 के दौरान बांदा जनपद की नगर पंचायत ओरन में ईओ के पद पर रहते हुए टीएन चौबे ने आदर्श नगर योजना में अवस्थापना सुविधाओं के लिए स्वीकृत किए गए कार्यों को बदल डाला था।  प्रशासनिक स्वीकृति पर तय किए गए कार्यों के स्थान पर अपनी मर्जी से कार्य करा डाले। इसमें टीएन चौबे को निलंबित कर दिया गया, लेकिन हाईकोर्ट ने निलंबन को स्थगित करते हुए विभागीय जांच जारी रखने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत की जा रही संशोधित जांच आख्या पर टीएन चौबे की ओर से अपना पक्ष नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में भी नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। अब इस मामले में वर्तमान अधिशासी अधिकारी गोवर्धन टीएन चौबे को एक और मौका दिया गया है। इसमें 15 दिन में जवाब न मिलने पर मान लिया जाएगा कि आरोप स्वीकार कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 लाख के वेतन में भी फंसे हैं ईओ
गोवर्धन नगर पंचायत के ईओ टीएन चौबे इस मामले के अलावा निर्धारित से ज्यादा वेतन हासिल करने के मामले में भी फंसे हैं। इस मामले में बांदा के डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने पिछले माह ही मथुरा डीएम को अनियमित रूप से लिए गए अधिक वेतन की वसूली के आदेश दिए हैं। ये राशि करीब 12 लाख रुपये बैठती है।


घबरा रहे हैं चेयरमैन
अधिशासी अधिकारी टीएन चौबे की ओर से पूर्व में की गई विभिन्न अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद जनपद के चेयरमैन परेशान हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से संपर्क भी किया है। टीएन चौबे पर गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख और वृंदावन नगर पालिका का भी अतिरिक्त चार्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed