फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   environment, day, tree, green, plantation, vrindavan

वृक्ष लगाने का लिया संकल्प, तुलसी के बांटे पौधे

Fri, 05 Jun 2020 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
environment, day, tree, green, plantation, vrindavan
वृंदावन। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने पौधे लगाने का आह्वान किया, वहीं एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलवाया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने 101 तुलसी के पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

महासभा के सभी पदाधिकारियों ने ऑनलाइन वीडियोग्राफी के माध्यम से यह संकल्प लिया कि संपूर्ण लॉकडाउन खुलने के बाद हम सभी पूरे ब्रजक्षेत्र एवं वृंदावन यमुना किनारे एक हजार पीपल, आम, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाएंगे जिससे अपने प्राचीन वृंदावन का स्वरूप बना रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, पंडित प्रदीप गोस्वामी, बिंदु, पंडित गोकुल चंद गोस्वामी, पंडित अरविंद गोस्वामी, सतीश चंद्र शर्मा, परमानंद शास्त्री, राम गोपाल गोस्वामी, विनय त्रिपाठी, मनमोहन पाठक, कन्हैया लाल शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, राधाचरण दास, मोहन लाल शर्मा, गिरिराज शरण शर्मा, बलराम पंडा, वीरेंद्र शर्मा, रमन शर्मा, संजय शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, ब्राह्मण महासभा ने श्रीहरिराम व्यास महाराज की साधना स्थली किशोरवन में पौधरोपण किया। संगोष्ठी में व्यास वंशी घनश्याम किशोर गोस्वामी, पं. सुरेश चंद्र शर्मा, आचार्य पंडित महेश चंद्र भारद्वाज, प्रवक्ता पंडित जगदीश ब्रजमोहन खांडल, पंडित रमेश चंद्र, विधि शास्त्री, दया शंकर शर्मा, जय किशोर गोस्वामी, विष्णु मोहन नागार्च, जुगल किशोर शर्मा, दीनानाथ ने एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed