{"_id":"67cddffbdf13a80ae10e740e","slug":"entry-of-vehicles-is-prohibited-on-all-roads-leading-to-the-birthplace-mathura-news-c-369-1-mt11002-126358-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को होने वाली होली के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। रविवार की रात 8 बजे से जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। साथ ही जन्मस्थान की ओर जाने वाले प्रत्येक वाहन पर प्रतिबंध लगा दिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क कराने के लिए 17 स्थानों पर पार्किंग बनाई है।
एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान में होली रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को पूरे दिन गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, भूतेश्वर से भारी और कमर्शियल वाहन, भूतेश्वर तिराहा से चार पहिया, टेंपो, ई-रिक्शा, मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। भूतेश्वर की ओर जाने वाली रोडवेज व नगर निगम की बसे भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
स्टेट बैंक चौराहा, कृष्णापुरी से आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। लक्ष्मी नगर चौराहा से एनसीसी तिराहा की ओर जाने वाले कमर्शियल, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। डीग गेट चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल और भारी वाहन प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।