{"_id":"65cbdfba76014283c60a700b","slug":"entry-of-outside-vehicles-closed-today-in-vrindavan-govardhan-and-barsana-mathura-news-c-29-1-noi1022-197652-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में आज बाहरी वाहनों का प्रवेेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में आज बाहरी वाहनों का प्रवेेश बंद
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन। बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को वृंदावन सहित ब्रज के धार्मिक स्थलों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जहां वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है, वहीं गोवर्धन और बरसाना में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रवेश मार्गों पर ही बनाई गई पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार वृंदावन में अन्य शहरों से आने वाले वाहनों को प्रवेश मार्ग पर बनी पार्किंग पर ही रोक दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों को सौ शैय्या अस्पताल के सामने पार्किंग में रोका जाएगा। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को मथुरा मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज पर अस्थाई पार्किंग में रोका जाएगा। दिल्ली-आगरा हाईवे से आने वाले वाहनों को छटीकरा और मल्टीलेवल पार्किंग पर रोका जाएगा। वृंदावन में भीड़ अधिक होने पर ई रिक्शा का भी संचालन भी बंद किया जा सकता है। उधर गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के पास मल्टीलेवल पार्किंग तक ही वाहन जा सकेंगे। बरसाना में मंदिर के दोनोें ओर बंबा पार्किंग स्थल तक वाहनों को प्रवेश मिलेगा। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर यातायात प्लान बनाया गया है।
आज से बांकेबिहारी भक्तों संग खेलेंगे गुलाल से होली
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में बुधवार से 40 दिवसीय होली का शुभारंभ हो जाएगा। आराध्य बांकेबिहारी गुलाल के गुलचप्पे लगाकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। वहीं श्रीराधावल्लभ मंदिर व अन्य मंदिरों में भी गुलाल की होली की तैयारी कर ली गई है।बसंत पंचमी के अवसर पर सेवायत गोस्वामी आराध्य बांकेबिहारी के कपोलोें पर गुलाल के गुलचप्पे लगाकर शृंगार करेंगे। इसके बाद ठाकुरजी की शृंगार आरती होगी। आरती के बाद ठाकुरजी को चांदी के थालोें में सेवित की गई गुलाल श्रद्धालुओं पर बरसाई जाएगी। इस बीच भक्त और भगवान के बीच गुलाल से होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
महिला भक्त ठाकुरजी के साथ होली खेलने के दौरान धार्मिक भजन गायन करेंगी। ठा. राधादामोदर मंदिर सहित अन्य सप्त देवालयों एवं मंदिरों में होली के लिए सेवायत गोस्वामियों ने अबीर, गुलाल, गुलाब जल और चंदन की व्यवस्था की है। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि ब्रज परंपरा के अनुसार मंदिरों में बसंत पंचमी से ही होली की शुरुआत गुलाल की होली से हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन से ठाकुरजी का 40 दिनों तक गुलाल के गुलचप्पों से शृंगार होगा यानी गुलाल उनके कपोलों पर लगाया जाएगा। उधर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में बसंती रंग की पिछवाई और ठाकुरजी के सिंहासन के ऊपर लगने वाली बुर्ज पर भी बसंती रंग का कपड़ा लगाया गया है। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी का भव्य शृंगार किया जाएगा।
आज खुलेगा शाहजी मंदिर का बसंती कमरा, श्रीजी देंगी दर्शन
बसंत पंचमी के अवसर पर शाहजी मंदिर के बसंती कमरे में श्रीजी भक्तों को दर्शन देंगी। मंदिर के सेवाधिकारी शाह प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रात: दस बजे से दोपहर साढे बारह बजे तक और शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे से देर रात तक दर्शन होंगे। उधर कात्यायनी देवी मंदिर में वृंदावन के एक मात्र सरस्वती मंदिर में परंपरानुसार बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूली बच्चे मां सरस्वती की आराधना और हवन में आहुतियां देंगे।