फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   enquiry from police officer involving in jawahar bagh

एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के साथ जवाहर बाग गई पुलिस टीम से पूछताछ

Tue, 23 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
enquiry from police officer involving in jawahar bagh
jawahar bagh - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
जवाहर बाग में हिंसा के दौरान अफसरों को छोड़कर भागने वाले 20 दरोगाओं पर गाज गिर सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन सभी दरोगाओं को तलब कर लिया है। सोमवार को इन सभी दरोगाओं के एसएसपी ने बयान लिए है। हालांकि बयान का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती दो जून को रामवृक्ष यादव और अन्य कब्जाधारियों से जवाहर बाग खाली कराने में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष कुमार यादव शहीद हो गए थे। इनके साथ गए दरोगा और पुलिसकर्मी कब्जाधारियों का सामना करने के बजाए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


इन दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही थी। अब इन पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने इन 20 दरोगाओं को तलब कर लिया है। सोमवार को एसएसपी ने अपने कैंप कार्यालय पर इन दरोगाओं के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दरोगाओं ने क्या बयान दिए, इसका खुलासा नहीं किया गया है। इन पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने अमर उजाला को बताया कि जवाहर बाग कांड के 20 दरोगाओं के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed