फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Energy found in Govardhan, I will work diligently

गोवर्धन में मिली ऊर्जा, मनोयोग से करुंगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Energy found in Govardhan, I will work diligently
गोवर्धन। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा राज्य के भाजपा प्रभारी विप्लव कुमार देव रविवार रात गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां यज्ञ-पूजन कर गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरा सौभाग्य है। भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि गोवर्धन पर आने से जो ऊर्जा मिली है उसी ऊर्जा के साथ देश, समाज और संगठन के लिए मनोयोग से काम करुंगा।
विज्ञापन

यज्ञशाला में जाकर विप्लव देव ने देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। आश्रम के आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कराया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में चल रहे वैदिक अनुष्ठान से लोगों को आध्यात्मिक बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान मन को शांति और आध्यात्मिक चेतना प्रदान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकुंड। परिक्रमा मार्ग में गोवर्धन श्रीपीठ भक्तिप्रद युगल स्वरूप प्रतिष्ठा के नवम पाठोत्सव पर 2 नवंबर से भक्ति की धारा प्रवाहित होगी। इस दौरान मंगल कलश प्रतिष्ठा, महारास, मनोहारी ठाकुर जी का शृंगार व भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
यंत्रात्मक श्रीविद्या की अर्चन परंपरा में आद्य गुरु वैदिक शोध संस्थान के ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आचार्यगणों की वेद ऋचाओं की ध्वनि से तलहटी गूंज रही है। स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि 2 नवंबर को परिक्रमा मार्ग से राधाकुंड तक मंगल कलश प्रतिष्ठा के बाद कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। पाठोत्सव 8 नवंबर तक चलेगा। आचार्य दिलीप पंडित, आचार्य भालचन्द्र, प्रियव्रत, सौरभ त्रिपाठी, विमल आदि थे। संवाद
गोवर्धन। हाथी दरवाजा परिक्रमा मार्ग स्थित मंदिर ठा. श्री बिहारी जी महाराज में मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा पंचम अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। फूल बंगला में भक्ति की धारा प्रवाहित हुई। इबिहारी जी को आभूषण व पोशाक धारण कराई गई।

मुख्य अतिथि नगर के चेयरमैन खेमचंद शमा, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा, महंत सुखदेव दास, हरी वंशी वाले महाराज, मंदिर समिति अध्यक्ष दाऊजी मैथिल, उपाध्यक्ष डॉ. महेश चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष पं. श्यामलाल मिश्र, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा, बदन मिश्र, गंभीर शर्मा, पं भोगीराम शर्मा, रमेश चंद झा, ोमप्रकाश भारद्वाज, महासचिव श्रीराम शर्मा, राकेश शर्मा, पवन शर्मा, हरप्रसाद शर्मा, सुरेश चंद, चेतन स्वरूप शर्मा, ब्रजेश शर्मा, नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी ज्योतिराम शर्मा, विष्णु शर्मा, धर्मवीर शर्मा, बाबूलाल शर्मा, रमनलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed