फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   encrochment free campaign in mathura

समझ लीजिए! सुंदर बनाना है अब शहर

Sat, 23 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
encrochment free campaign in mathura
अतिक्रमण
बदइंतजामी से देश भर में धूमिल हो रही ब्रज की छवि को सुधारने के लिए डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को अफसर और व्यापारियों से साफ-साफ कह दिया कि अब समझ लीजिए! शहर सुंदर बनाना है। इसमें आडे़ आने वाली हर अड़चन से निपटा जाएगा। किसी को भी नियम विरुद्ध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक माह में होलीगेट के परिणाम बेहतर आने पर आदर्श मथुरा की कार्य योेजना का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा हुआ तो बहुत खूबसूरत होगा होलीगेट क्षेत्र
शुक्रवार को शाम पांच बजे डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने एसएसपी बबलू कुमार और एमवीडीए उपाध्यक्ष सीपी सिंह की मौजूदगी में विभागीय अफसरों के साथ होलीगेट क्षेत्र को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान एमवीडीए के आर्किटैक्ट मयंक गर्ग ने तीन दिन के दौरान किए गए क्षेत्र के सर्वे की रिपोर्ट रखी।

सुझाव दिए कि आगरा रोड पर बिजली के खंभे अंडरग्राउंड किए जाएं। खंभे, ट्रांसफार्मर रोड से हटाए जाएं। यह भी सुझाव दिया कि दुकानों के आगे डेढ़ मीटर स्थल पैदल पथ के लिए और इसके आगे पौने दो मीटर बाइक पार्किंग के लिए निर्धारित किया जाए। बाकी 7.5 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह व्यवस्था दोनों ओर की जाए। बीच में डिवाइडर आरसीसी का बनाया जाए। इसकी डिजाइन भी खूबसूरत रहे। इसके साथ ही एलईडी की व्यवस्था रहे। होलीगेट के चौराहा के जमीनीतल को ऊंचा किया जाए। आर्य समाज-कोतवाली रोड का वन वे भी प्रस्तावित किया गया। इस पर डीएम ने सभी विभागों से राय मांगी है। इस दौरान एडीएम वित्त रवींद्रकुमार ने सर्वे पर आवश्यक जानकारियां भी दीं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव भी मौजूद रहे।

होली दरवाजा व्यवसायी समिति ने दिए सुझाव
होली दरवाजा व्यवसायी समिति ने प्रशासन की ओर से कराए जा रहे होलीगेट सुंदरीकरण में कुछ और सुझावों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा है। सुझावों में चौराहे पर लगे ट्रांसफारमर को हटाने, संकेत बोर्ड लगवाने, ट्रैफिक लाइट ठीक कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने और दुकानों के ऊपर पानी आदि से सुरक्षा के लिए नियमानुसार बोर्ड लगाने सहित कुल दस मांगे की गई है। ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, विशाल खुराना उर्फ बॉबी भैया, शमशुद्दीन, कृष्ण मुरारी खंडेलवाल, रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, सुनील साहनी, जमुना प्रसाद, श्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।  


गुरुद्वारे के नीचे डस्टबिन भी कब्जाई
होलीगेट क्षेत्र को सुधार के लिए चल रहे प्रयासों का जायजा लेेने आए एडीएम वित्त रवींद्र कुमार को फिर पैदल पथ पर दुकानदारों का कब्जा मिला। उन्होंने आश्चर्य जताया कि गुरुद्वारे के नीचे बनी दुकानों के सामने लगे एक डस्टबिन को दुकानदार ने अपने सामान से ढक लिया था। इसके लिए उन्होंने दुकानदार को जमकर लताड़ लगाई। हिदायत दी कि अब ऐसा नजर नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed