फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   encroachment in radhakund area

अधिकारी सोते रहे परिक्रमा मार्ग पर निर्माण होते रहे

Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
अशोक दुबे/अमर उजाला मथुरा
अशोक दुबे/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
encroachment in radhakund area
अफसर फंसे तो चला एक्शन का ‘चाबुक’ - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग और गिरिराज पर्वत के बीच बने जिन मकानों को प्रशासन अब अवैध बता रहा हैं वह कोई आज के नहीं बल्कि दस-दस साल पुराने हैं। तब किसी ने ध्यान दिया नहीं। अब जब एनजीटी का आदेश हुआ तो अधिकारियों की नींद टूटी और नियम-कानून का हवाला देकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरअसल परिक्रमा मार्ग के आसपास तमाम निर्माण हो गए हैं। दुकानें बन गईं हैं। मकान खड़े हैं। तमाम निर्माण तो सरकारी भूमि पर ही हो गए। लेकिन अफसर आंखें मूंदे पड़े रहे। किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। अगर उसी वक्त इन लोगों को हटा दिया जाता तो शायद यह नौबत ही नहीं आती। लेकिन प्रशासन की नींद तो तब टूटी जब बड़े अफसरों पर कार्रवाई की तलवार लटकी। अधिकारी दौड़ पड़े राधाकुंड को। कई दिनों तक वहां रहकर प्लानिंग की गई। 
विज्ञापन


मुन्नी देवी का कहना है कि उनका परिवार कई वर्षों से यहां रह रहा है। उन्होंने तो जमीन खरीदी थी। बैनामा है उनके पास। फिर प्रशासन कैसे अवैध बता रहा है। कमलेश का कहना था कि आज तक किसी ने नहीं बताया कि उनका मकान अवैध है। अब अचानक यह बात कहां से आ गई। संतोष का कहना था कि उनके पास तो रजिस्ट्री है मकान की। अगर जमीन अवैध थी तो फिर रजिस्ट्री कैसे हो गई। सुरेंद्र का कहना था कि प्रशासन को पहले नोटिस देना चाहिए था। अधिकारी पुलिस लेकर पहुंच गए और मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। अब वह लोग अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। लागत से मकान बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घरों से निकाल-निकालकर पीटा
पुलिस ने लोगों को घरों से निकालकर पीटा। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। जो रास्ते में मिल गया पुलिस वाले उसी पर टूट पड़े। कई राहगीर भी पुलिस के गुस्से का शिकार हो गए थे। परिक्रमा लगाने पहुंचे भक्त भी डरे हुए थे। जब तक बवाल खत्म नहीं हो गया था परिक्रमार्थी रुके रहे। बताया गया कि बच्चू सिंह, रुपवती, पूरन सिंह को काफी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed