{"_id":"8d62925525242f37cc4377e2b13c0da0","slug":"enchrochment-removing-in-goverdhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की और जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिए। विप्रा सचिव एसबी सिंह के नेतृत्व में टीम बुधवार को डीग रोड, अनाज मंडी पर पहुंची।
अनाज मंडी के पीछे बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही आवासीय कालोनी को ध्वस्त कर दिया। राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर त्रैहान डेवलपर द्वारा विकसित की जा रही गोकुल धाम कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया।
विप्रा सचिव एसबी सिंह ने बताया कि डीग रोड पर बृज गोपाल शर्मा द्वारा ढाई बीघा में और छटीकरा रोड पर 20 बीघा में अवैध रूप से विकसित की जा रही गोकुल धाम कालोनी को ध्वस्त किया गया है। अभियान में एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा, विप्रा अभियंता संजीव गुप्ता, अमित कादयान, एसपी सिंह, एसके शर्मा, एसपी यादव साथ थे।