फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Employees of famous sweet seller beaten up, accused of robbery

Mathura News: नामचीन मिष्ठान विक्रेता के कर्मचारियों को पीटा, लूट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Employees of famous sweet seller beaten up, accused of robbery
मथुरा। शहर के नामचीन मिष्ठान विक्रेता के कर्मचारियों पर बृहस्पतिवार रात महोली रोड पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उनसे लूट भी की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है और अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बृजवासी मिठाई वाला के नए बस स्टैंड के पास स्थित आउटलेट सैंट्रम में कार्यरत होटल मैनेजर योगी, अरविंद, मुकुल व एक अन्य प्रतिष्ठान बंद कर महोली रोड की ओर जा रहे थे। तभी चार लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर अपने 10 से अधिक साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

एक कर्मचारी के गले से सोने की जंजीर तोड़कर भागने लगे। इसी बीच पुलिस आ गई। पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। हमले में योगी के दांत टूट गए हैं। वहीं, अरविंद और मुकुल के शरीर पर चोटें आई हैं। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के पास ही एक गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। सीओ अभिषेक तिवारी के अनुसार घायल कर्मचारियों का कहना है कि हमलावर शराब के नशे में थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों की पहचान सुरीर, टप्पल और हाथरस निवासी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed